वार्ड 15 से एडवोकेट सैयदा वाहेदा चिश्ती को कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी बनाने की उठी मांग, सर्व समिति ने रखी मांग

अजमेर 05 अगस्त 2026 अखिल भारतीय जनकल्याण ट्रस्ट,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति की विधी सलाहकार एडवोकेट सैयदा वाहेदा चिश्ति पत्नि सैयद फजले अमीन चिश्ति (अमीनु भाई) ने आगामी नगर निकाय नगर निगम अजमेर के उनके निवास के क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाने की मांग की है।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थाओं के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,जन सेवा समिति , अजयमेरू सेवा समिति और अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट गैर राजनीतिक और सर्वधर्म प्रतिनिधियों से जुड़े हुए संगठन है।लालवानी ने बताया कि कोई भी पदाधिकारी किसी भी रजनीतिक दल से चुनाव लडना चाहता है और आगे बडना चाहता है और हमारे संगठन के पदाधिकारियो से सहयोग मांगता है तो हमारे संगठन उसे आगे बडने में सहयोग करते हैं।रमेश लालवानी ने स्पष्ट किया कि हमारे संगठन किसी भी राजनीतिक दल के विरूद्व अथवा प़क्ष में नही है।हमारे संगठन से जुड पदाधिकारी को उस संगठन का जिससे व चुनाव लडना चाहता है उस दल से टिकट प्रदान किये जाने की अनुशंसा की जाती हैं।एडवोकेट सैयदा वाहेदा चिश्ति पत्नि श्री सैययद फजले अमीन चिश्ति जो कि हमारे संगठनो से जुडे संगठनो की विधी सलाहकार है और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड संख्या 15 से चुनाव लडना चाहती है उसे कांग्रेस पर्यवेक्षको से टिकट प्रदान करके प्रत्याशी बनाने क मांग की हैं।सर्वधर्म प्रतिनिधियो श्रीमती कुशाल जैन,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,चितलेश बंसल,राजेन्द्र मूरजानी,श्रीमती सुनीता चैधरी,श्रीमती अनिता सोगरा,बद्वरूद्वीन कुरेशी,मौहम्मद इकबाल,सरदार बलबीर सिंह,के.एस डेविड,सरदार भजन सिंह,अब्दुल क़ादिर,शराफत हुसैन घोसी सहित अन्य ने मांग की है।

+