नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में बड़ी कार्यवाही, अपराधियों के मकान होंगे ज़मींदोज़,,

Breking news बदरुद्दीन कुरैशी व,मोहम्मद इक़बाल
अजमेर, 27 जुलाई 2026, नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के मकानों को किया जायगा ध्वस्त, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की राज्य सरकार की मंशा और "अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास" अभियान के तहत अजमेर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। दरगाह थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में आरोपित अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार अंदरकोट और नई सड़क क्षेत्र सहित कुल तीन स्थानों पर आरोपितों के मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है । कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि संगठित अपराधों और गंभीर अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आमजन का विश्वास मजबूत हो

+