अजमेर में हज़रत सय्यदना बहाउद्दीन ज़करिया मुल्तानी (रहमतुल्लाह अलैहि) का उर्स अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया
सम्पादक, अब्दुल क़ादिर मुल्तानी,
अजमेर, 23 जुलाई 2026। दी मुस्लिम मुल्तानी आहँग्रान पंचायत समिति (रजि.) अजमेर की ओर से हज़रत सय्यदना बहाउद्दीन ज़करिया मुल्तानी (रहमतुल्लाह अलैहि) का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ मनाया गया।
उर्स के मौके पर शाम 4 बजे महिलाओं की मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया, जो असर की नमाज़ तक जारी रहा। इसके बाद असर की नमाज़ के पश्चात कुरआन ख़्वानी और फ़ातेहा का सिलसिला हुआ। वहीं मगरिब की नमाज़ के बाद सभी अकीदतमंदों के लिए नियाज़ का विशेष एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर बरकत हासिल की।
इस अवसर पर मुल्तानी पंच बुज़ुर्गों ने दी मुस्लिम मुल्तानी आहँग्रान पंचायत समिति (रजि.) के सदर शरफुद्दीन मुल्तानी सहित युवा सदस्यों मोहम्मद रफ़ीक मुल्तानी, नबी अहमद मुल्तानी, शाकिर हुसैन मुल्तानी, अब्दुल रशीद मुल्तानी, मोहम्मद मुख़्तार मुल्तानी एवं शाहनवाज़ लजवान मुल्तानी,की दस्तारबंदी कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया।
उर्स में बिरादरी के बुज़ुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा नियाज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन का माहौल रूहानियत, मोहब्बत और भाईचारे से सराबोर रहा।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 23 July 2026
- Total Views:- 427
