श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के समर्थन से रहेगी अजमेर शहर की बाजारो के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद, सबसे बडे गैर राजनीतिक व्यापारिक संगठन का गुरूवार को अजमेर बन्द को समर्थन
बदरुद्दीन कुरैशी,
अजमेर 22 जुलाई 2026 सबसे बडे गैर राजनीतिक व्यापारिक संगठन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख व्यापारियांे बाजारो के अध्यक्षों ने महासंघ के मुख्य संरक्षक व अजमेर टावर के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संरक्षक ओम प्रकाश टांक,अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी के नेतृत्व में बन्द को बाजारो के अध्यक्षों के द्वारा समर्थन प्रदान किया है।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि शहर के बन्द करवाने वाले आयोजक मण्डल द्वारा की गई अपील अपील में बताया गया है कि शहर एवं जनता के हित के प्रमुख मुद्दे आनासागर की दुर्दशा और मछलियों के मरने से संक्रमण की सम्भावना की और जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण करना है।आयोजको ने बताया कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है इसलिए आप सब लोग अजमेर बन्द में अपना समर्थन करें।व्यापारिक महासंघ व समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानो ने शांतिपूर्ण बंद के आश्वासन के पश्चात बंद का समर्थना किया गया है।बन्द को महासंघ के सुभाष नगर के अध्यक्ष चेतन सैनी,अजय नगर के संरक्षक ललित गुर्जर,अध्यक्ष मनोहर पारवानी,महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र मूरजानी,खाईलैण्ड मार्कैट विकास समिति के अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल,सचिव प्रदीप अग्रवाल,लोढा मार्केट के जगदीश मूलचन्दानी,तरूण मूरजानी,पुलिस लाईन्स के अध्यक्ष रणवीर सैनी,डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल,आशा गंज के सुनील मोतियानी,मदन गोपाल मार्ग के अध्यक्ष मोहन लाल खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष ठाकुर मूलानी,सेन्इ जोन्स मार्केट के अध्यक्ष कमलेश हेमनानी,उपाध्यक्ष चेतन लालवानी,झूला मौहल्ला व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पारवानी,कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी,रावण की बगीची के अध्यक्ष आशीष शर्मा,भोजनालय संघ के किशन सिंह राव,आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तंबोली,नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,अहाता मौहल्ला खारी कुई के अध्यक्ष अश्वनी शास्त्री,महासचिव कमलेश हेमनानी,धण्टा धर मदार गेट के अध्यक्ष संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष संदीप रांका,दरगाह बाजार के अध्यक्ष किशन छबलानी,डिग्गी प्लाजा बाजार के अध्यक्ष दिलीप बूलचन्दानी,उपाध्यक्ष श्याम मंधनानी,सौदागर मौहल्ला के अध्यक्ष अशोक छबलानी,सचिव उमेश शर्मा,इमली मौहल्ला के पवन बंसल,नारी शाला के सरदार भजन सिंह अध्यक्ष चेतन सैनी,विज्ञान नगर बाजार के श्याम सुन्दर सोनी,आदर्श नगर के संरक्षक अनिल मित्तल,अध्यक्ष अंकित गौड,भैंसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,श्री श्याम प्रेमी बाजार के अध्यक्ष मानमल गोयल,सीतला बाजार के अध्यक्ष बाबू धनवानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,रमेश मूलचन्दानी,अनिल आडवानी,नागफनी के बद्वरूद्वीन कुरेशी,कमल कुमार,पुरानी मण्डी के लक्ष्मण सिंह,नया बाजार के राजकुमार गर्ग,राजावीर बाजार के अध्यक्ष रामलाल खींची,देहली गेट के प्रशान्त शर्मा,एडवोकेट मंयक तिवारी, सदर बाजार के अशोक दुलानी,उतार धसेटी के चितलेश बंसल सहित शहर के प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधियो ने बन्द को समर्थन प्रदान किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 22 July 2026
- Total Views:- 343
