दरगाह सम्पर्क सड़क पर चट्टानों से खतरा, बाउंड्री वॉल निर्माण की उठी मांग
मोहम्मद इक़बाल,
अजमेर, 22 जुलाई 2026। जनसेवा समिति की सर्वधर्म समिति, अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट, अजयमेरू सेवा समिति, ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी, ताराशाह नगर विकास समिति तथा श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति ने ताराशाह नगर हुसैनी मोहल्ला स्थित दरगाह सम्पर्क सड़क पर चट्टानों के गिरने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
समिति के प्रतिनिधियों ने जिलाधीश लोक बंधु, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की सचिव-आयुक्त नित्या के. को ज्ञापन भेजकर सड़क के किनारे मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की।
जनसेवा समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि दरगाह सम्पर्क सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जायरीन एवं श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। बरसात के दौरान पहाड़ी से चट्टानें गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जन-धन की सुरक्षा के लिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।
मांग का समर्थन करते हुए जनसेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुशाल जैन, बौद्ध मठ के अध्यक्ष गुणवंत राहुल, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, हाजी सदरुद्दीन कुरैशी, राजेंद्र कुमार मूरजानी, अब्दुल कादिर, बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, रणवीर सैनी, श्रीमती सुनीता चौधरी, सैय्यद आफताब, श्रीमती शहनाज खान सहित अन्य सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र बाउंड्री वॉल निर्माण एवं सड़क की मरम्मत कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 22 July 2026
- Total Views:- 436
