राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के महामंत्री बनने पर अब्दुल हफीज खान का स्वागत

बदरुद्दीन कुरैशी
अजमेर,(सामाजिक दर्पण) 17 जुलाई 2026, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ में अब्दुल हफीज खान को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अजमेर अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष हाजी महमूद खान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अब्दुल हफीज खान का साफा पहनाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव आरिफ हुसैन, काठात समाज के दीन मोहम्मद, अहमद राजा पठान बरल, प्रदेश कोऑर्डिनेटर (अल्पसंख्यक विभाग) कासिम बैग, यासीन खान सिलावट, हाजी कुतुबुद्दीन बंदुक्किया, गोरा गरीबा समिति के सदर सदरूद्दीन कुरैशी, बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, शेख नदीम, मोहम्मद रईस, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद फरीद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने अब्दुल हफीज खान का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

+