श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी ज्योतिबा फूले शोभायात्रा में ज्योतिबा फूले का किरदार निभाया

अजमेर 11 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष ओर पुलिस लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिबा फूले के भेष में झांकी के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के मार्गदर्शन में शोभायात्रा में चलकर महात्मा ज्योतिबा फूले की शिक्षाओं को शोभायात्रा के मार्ग में लोगो को संदेश प्रदान करते हुए बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले और माता सावित्री बाई फूले ने समाज सुधार की और शिक्षा की अलख जगाई।महिला शिक्षा को विशेष महत्व प्रदान किया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियांे के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ति के अवसर पर आयोजित की गई शोभायात्रा का विभिन्न बाजारो में शोभायात्रा मार्ग में अभिनन्दन किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और पुलिस लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी ने महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,सुरेश तम्बोली,चान्दमल जादम,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,किशोर टेकवानी,ठाकुर प्रसाद,श्रीमती कुशाल जैन एवं अन्य ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ति के अवसर पर शोभायात्रा का और रणवीर सेनी का महात्मा ज्योतिबा फूले के भेष में अभिनन्दन किया।

+