अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने अध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में जिलाधीश को दिया ज्ञापन, शहर में सीवरेज के खडडे ,फेरो कवर व सडके आदि दुरूस्त करवाने की रखी मांग,
अजमेर, 09 जुलाई 2026। अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट ने अध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलेक्टर को विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जन सेवा समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि अजमेर शहर के अनेक क्षेत्रों में सीवरेज के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, कई स्थानों पर मैनहोल खुले या धंसे हुए हैं तथा सड़कों की हालत अत्यंत खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ट्रस्ट ने विशेष रूप से दरगाह संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की। ज्ञापन में पुलिस थाना गंज के पीछे स्थित विशाल कचरा डिपो को शहर से बाहर स्थानांतरित करने, वार्ड संख्या 31 स्थित शहीद भगत सिंह मार्ग की बावड़ी की लंबे समय से लंबित सफाई कराने तथा मुख्य मार्गों को नागरिकों के आवागमन के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाने की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट ने मुख्य सड़कों पर ठेले लगाकर आवागमन बाधित करने वाले फेरी वालों के संबंध में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, रमेश लालवानी, राजेन्द्र मूरजानी, श्रीमती कुशाल जैन, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती अनिता सोगरा, रणवीर सैनी, शराफत हुसैन घोसी, सरदार भजन सिंह, मोहम्मद इकबाल, बदरुद्दीन कुरैशी, महादेव करमवानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 July 2026
- Total Views:- 114
