दलाई लामा के 91वें जन्मोत्सव पर दरगाह में चादर पेश कर तिब्बत की आज़ादी व विश्व शांति की होगी दुआ

अजमेर, 05 जुलाई 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु, विश्व शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार, 06 जुलाई को दोपहर 4:30 बजे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में विशेष चादर पेश की जाएगी। यह कार्यक्रम श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति एवं अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इस अवसर पर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर अर्पित कर तिब्बत की आज़ादी, विश्व शांति, अमन-चैन, भाईचारे तथा परम पावन 14वें दलाई लामा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की दुआ की जाएगी। सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर गुरुद्वारे में भी अरदास की जाएगी। वहीं, बौद्ध मठ की सचिव सेनी राहुल, अध्यक्ष गुणवन्त राहुल, सुश्री प्रेरणा राहुल तथा रमेश लालवानी ने रविवार को बौद्ध मठ में विशेष प्रार्थना की। तिब्बतियन रिफ्यूजी ल्हासा गर्म वस्त्र विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष चो गियाल्तसेन ने भी व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं एवं दुआ भेजी। सोमवार को दरगाह के खादिम सैय्यद फज़ले आमिन एवं सैय्यद हुसैन नियाज़ी की मौजूदगी में चादर पेश की जाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल कादिर, व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, श्रीमती कुशाल जैन, रमेश लालवानी, एडवोकेट वाहेदा चिश्ती, श्रीमती सुनीता चौधरी, रणवीर सैनी, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, बदरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, शराफत हुसैन घोसी, किशन पारीक, सुरेश तंबोली, श्रीमती अनीता सोगरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

+