सतगुरू स्वामी टेउंराम के चालीहा महोत्सव में श्रष्ठ सेवादारियों को महासंघ द्वारा किया गया सम्मानित,प्रेमप्रकाश मण्डल के सस्थापक सतगुरू स्वामी टेउंराम के चालीहा महोत्सव में सत्संग भजन कार्यक्रम
सम्पादक,अब्दुल क़ादिर,
अजमेर 04 जुलाई 2026, प्रेमप्रकाश मण्डल के सस्थापक सतगुरू स्वामी टेउंराम महाराज के चालीहा महोत्सव में सत्संग भजन और भक्ति रस के रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम में व्यापारिक महासंघ के कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश टेकवानी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम मे चालीहा महोत्सव में सतनाम साक्षी की गुज रही ओर समस्त श्रद्वालु नाचने गाने लगे।पिछले 18 दिवस से निरन्तर चालीहा पाठ करवाने और सबको चालीस दिनो तक के विधी विधान से पूजन की सेवाऐ प्रदान करने वाले प्रकाश टेकवानी दम्पति का श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में मोतियो की मालाऐं पहनाकर,दुपटटा उपरणा पहनाकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।महासंघ की सर्वधार्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्व धर्म समिति समस्त धर्माे और मान्यताओ का आदर सत्कार व सममान करती है। कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश टेकवानी ने इस अवसर पर बताया कि अतिथि के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,आशा गंज व्यापारिक ऐसोसिएशन के दुल्हानो मल रामचन्दानी,नया बाजार की व्यापारिक महिला विंग की उपाध्यक्ष श्रीमती कुशाल जैन,जन सेवा समिति की महिला विंग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चैधरी,अखिल भारतीय जनकल्याण ट्रस्ट की सचिव अनिता सोगरा सहित अनरू का भी प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य की भजन मण्डल के द्वारा पख्खर पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 July 2026
- Total Views:- 33
