बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा को सेवाओं हेतु किया गया नमन,दुल्हानो मल रामचन्दानी के संयोजन में छात्रों को फ्रूटी और बिस्किट का किया गया वितरण

बदरुद्दीन कुरैशी,
अजमेर 04 जुलाई 2026 विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर और बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा के स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार को महाबोद्वि विद्यालय के छात्रो के साथ विश्व शान्ति की प्रार्थना और बौद्व मठठ के संस्थापक राहुल सुमन छाबडा की सेवाओ को नमन किया गया।इस अवसर पर सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने विश्व शान्ति के लिए और दिवंगत आत्माओ की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण करवाकर प्रार्थना सम्पन्न करवाई। व रमेश लालवानी ने शान्ति पाठ करके प्रार्थना करवाई।इस अवसर पर आशागंज व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारी व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संगठन सचिव दुल्हानो मल रामचन्दानी के संयोजन में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और श्रीमती सुनीता चैधरी के कर कमलो से छात्रों को फूटी और बिस्कुट के पैकेटो का वितरण किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती मधु,श्रीमती सोनी,राजेन्द्र मूरजानी,श्रीमती नीतू ,रमेश लालवानी,नला बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन के और सामाजिक दर्पण न्यूज के सम्पादक अब्दुल कादिर मुल्तानी भी उपस्थित थे।

+