युवा पीढि को सिन्धी भाषा-लिपि,संस्कृति,छेज,सभ्यता की जानकारी हेतु सेन्ट्रल पंचायत ने आयोजन किये
अजमेर 11 अप्रेल 2026 श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी रजिस्टर्ड जिला के तत्वावधान में झूलेलाल मंदिर नंद नगर में सिंधी भाषी लोगों के लिए अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें सिंधी सखी संगत संस्था के पदाधिकारियांे के द्वारा भी सहयोग किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा अनेक प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मनमोह कार्यक्रमों के द्वारा मनमोह लिया गया।सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक रामचन्दानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि बच्चों के द्वारा विभिन्न गीत,सान्ग रचे गए कार्यक्रम के बाद सिंधी शिक्षा मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में दिलीप ज्ञानचंदानी, भानु बोधीजा, कंचन ज्ञानचंदानी, भावना खुबानी, रश्मि लालवानी, चित्रा लालवानी, महक फतनानी, भारती गिदवानी, भावना खुबानी, दिव्या राजवानी, योगिता जारानी, लीना मूरजानी, भारती थावानी , कमल चंचलानी की जीवन काल में सिन्धियत के साथ साथ मानवता के लिए की गई सेवाआंे को नमन करते हुए उनको मरणोपरांत सम्मानित किया गया सम्मान उनकी माता जी को सम्मानित करके प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा कांजानी ने किया।कार्यक्रम के दौरान आसन दास वासवानी, प्रेम मंगलानी, हेमंत जेठवानी, नरेश रामचंदानी, निकू सिंधी, प्रकाश हंसराजानी, दीपक रामचंदानी, महेश पारवानी, कन्हैयालाल रतवानी, खुशाल दास रामचंदानी, भगवान भोजवानी,चंदू मूरजानी आदि प्रमुख समाज बंधु उपस्थित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 32
