प्रेम प्रकाश आश्रम में 15 से 19 जुलाई तक मनाया जाएगा सतगुरु स्वामी टेंउराम महाराज का 140वां जन्मोत्सव, निकलेगी विशाल शोभायात्रा

अजमेर 03 जुलाई 2026, स्वामी बसन्तराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सतगुरू स्वामी टेंउराम महाराज के 05 दिवसीय मेले का आयोजन प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा।पांच दिवसीय कार्यक्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत और विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया जायेगा।प्रेम प्रकाश आश्रम के सन्त स्वामी जस महाराज ने और स्वामी टेउंराम साहिब के पांच दिवसीय 140 वे जन्मोत्सव कार्यक्रम के सम्बंध में सोशल मीडिया के माध्यम से और आरम की सेवादारी युवतियांे ने वीडियो के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आचार्य 1008 सतगुरू स्वामी टेंउराम महाराज का 140 वां 05 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम बुधवार 15 जुलाई से रविवार 19 जुलाई तक आश्रम के वरिष्ठ सन्त स्वामी ब्रम्हानन्द शास्त्री के नेतृत्व में बडे ही धूमधाम से मनाया जायेगा।लालवानी को जस महाराज ने बताया कि 15 जुलाई को प्रातःकाल 06 बजे से 07 बजे तक प्रभात फेरी,07 से 08 बजे तक श्रीमद्वभागवत गीता व श्रीप्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाठ का शुभारम्भ तत्पश्चात आरती,प्रातः काल 08 बजे से 11 बजे तक सामूहिक यज्ञोपवित कार्यक्रम सांयकाल 05 बजे से माला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सन्तो महात्मओ के सत्संग प्रवचन,सांयकाल 06 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।16 जुलाई गुरूवार को प्रातः06 से 07 प्रभात फेरी,07.15 से 08.15 बजे तक आरती एवं संकीर्तन,09 से 11.30 तक सत्संग प्रवचन,सांयकाल 04 बजे पूज्य झूूलेलाल साहिब के बहिराणे की पवित्र ज्योति प्रज्जवलित की जायेगी,सांयकाल 05.30 बजे आश्रम परिसर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा,उसके पश्चात गुरूजनो द्वारा पल्लव प्रार्थना के साथ मेले का शुभारम्भ होगा।दिनांक 17 एवं 18 जुलाई को प्रातः 06 से 07 प्रभात फेरी,07.15 से 08.15 बजे तक आरती संकीर्तन,09 से 11.00 बजे तक एवं सांयकाल 04.30 से रात्रि 08.30 बजे तक विभिन्न सन्तो महात्माओ के सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जायेगा।19 जुलाई अन्तिम पंचम दिवस प्रातः 06 बजे श्री भगवान एवं गुरू महाराज के विग्रहो की पूजा,07 बजे 140 भोग और 140 दीपो के द्वारा विग्रहो की महाआरती,07.30 बजे से 10 बजे तक हवन पूजन,ध्वजावंदन के पश्चात सत्संग प्रवचन,श्रीमद्वभागवत गीता व प्रेम प्रकाश ग्रंथो के पाठो का भोग सन्त समागम एवं आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।सांयकाल 04.30 से रात्रि 08.30 बजे तक सत्संग और पल्लव प्रार्थना के पश्चात पांच दिवसीय मेले को विराम दिया जायेगा।लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य अमरापुर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश भी सम्मलित होंगे और समस्त आयोजन वरिष्ठ सन्त स्वामी ब्रम्हानन्द शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित किये जायेंगे।आज शनिवार 04 जुलाई को मेले की सफलता व तैयारियो हेतु रात्रि 07.15 बजे सन्त स्वामी रामप्रकाश व सन्त स्वामी जस महाराज के नेतृत्व में प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर में तैयारियों की मीटिंग का आयोजन किया जायेगा।

+