अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अ.कादिर,महासचिव लालवानी,सलाहकार अनिल आडवानी,सर्वधर्म सदभाव के अनुसार समस्त धर्माें के प्रतिनिधियो को जोडकर बनाई कार्यकारिणी

अजमेर 22 जून 2026 अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक सोनम किन्नर और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने आपसी सहमति से अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट पंजीकृत के पूर्व के निष्क्रिय सदस्यो एवं पदाधिकारियो को साधारण सभा की मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके हटाते हुए उनके स्थान पर सर्वधर्म के सेवाभावी ओर प्राणी सेवा में विश्वास करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मलित करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की है।कार्यकारिणी में सदस्यो व पदाधिकारियो को सम्मलित करने अथवा निष्कासन के लिए संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को अधिकृत किया गया है।श्री अखिल भारतीय जनकल्याण पंजीकृत की पुनर्गठित कार्यकारिणी में संस्थापक सोनम किन्नर,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,मुख्य संरक्षक सुशील वर्मा,संरक्षक फखर काजमी,अध्यक्ष अब्दुल कादिर मुल्तानी,उपाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह छाबडा,श्रीमती कुशाल जैन,के.एल.डेविड,शराफत हुसैन घोसी,गुणवन्त राहुल,रणवीर सैनी,कोषाध्यक्ष बद्वरूद्वीन कुरेशी,सलाहकार अनिल आडवानी,सरदार बलबीर सिंह,राजेन्द्र मूरजानी,सचिव सुनीता चैधरी,सह सचिव अनिता सोगरा,कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी,विधी सलाहकार एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,संगठन सचिव सुरेश तम्बोली,शहनाज खान,सरदार भजन सिंह,अशोक यादव, मीडिया प्रभारी इकबाल भाई और दिनेश गोस्वामी आदि को सम्मलित किया गया हैं।नव नियुक्त अध्यक्ष्ज्ञ अब्दुल कादिर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट का विस्तार किया गया है और कार्यक्षेत्र का भी विस्तार करके सर्वधर्म की मान्यताओं का आदर करते हुए जीव सेवा,देश हित में संविधान की मान्यताओं और मानव सेवा के लिए कार्य किये जायेंगे।सलाहकार अनिल आडवानी,उपाध्यक्ष कुशाल जैन, कोषाध्यक्ष बद्वरूद्वीन कुरेशी,कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी,श्रीमती सुनीता चोधरी ने बताया कि समस्त सदस्यो को ट्रस्ट की ओर से पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है।

+