हजरत सैयद इमामे हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की याद में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

भीलवाड़ा, 21 जून 2026 राजस्थान मुस्लिम यूथ की तरफ से हजरत सैयद इमामे हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की याद में आज मौलाना अबुल कलाम आजाद कम्युनिटी हॉल, शास्त्री नगर भीलवाड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा को समर्पित इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 411 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं में सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का विशेष उत्साह देखने को मिला। राजस्थान मुस्लिम यूथ के संस्थापक अब्दुल गफ्फार मुल्तानी कि तरफ से रक्तदाताओं की हौसला अफ़ज़ाई करने के लिए एक विशेष घोषणा भी की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में से किसी एक भाग्यशाली व्यक्ति को 15 दिन के मुफ्त उमराह सफर का तोहफ़ा दिया जाएगा। इसके लिए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मंसूर अली बाबा दरगाह चौक पर सबके सामने एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। साथ ही अब्दुल गफ्फार मुल्तानी ने कहा कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रक्तदाताओं का समर्पण और मानव सेवा के प्रति उनकी भावना रही। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोग प्रेरणा के स्रोत हैं, जो नियमित रूप से रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में योगदान देते हैं। इसी के साथ कैंप प्रभारी इकबाल मंसूरी ने कहा कि आज के आयोजित इस शिविर में महात्मा गांधी ब्लड बैंक द्वारा 211 यूनिट,महाराणा भोपाल हॉस्पिटल से आई टीम द्वारा 99 यूनिट व कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक द्वारा 101 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया,, इसी के साथ निःशुल्क हेल्थ चेकअप की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने इस सेवा का लाभ प्राप्त किया। शिविर में मुबारिक मंसूरी उपरेड़ा ने लगातार मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 38वीं बार रक्तदान किया। वहीं वीरेंद्र सोनी ने 29वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक मिसाल पेश की। दोनों रक्तवीरों का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्नान शेख,वसीम अंसारी,हयात चौहान,मोहम्मद तौफीक शाह,राशिद खान,अब्दुल सलाम अंसारी, इमरान देशवाली के साथ ही समाज के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा स्वयंसेवक तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा । आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित और मानवता की सेवा के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

+