देवकृष्ण पुरोहित मर्डर केस: रिमांड खत्म, कोर्ट में पेशी आज, नए वीडियो आए सामने जाँच जारी
मध्य प्रदेश धार सरदारपुर के बहुचर्चित देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में पुलिस जांच लगातार जारी है। तीन दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई। आज फिर दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर देवकृष्ण पुरोहित, उसकी पत्नी प्रियंका पुरोहित और परिवार के बीच झगड़े के वीडियो वायरल हुए हैं। पुलिस अब इन पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है।फरार सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से इस हत्याकांड की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा हो सकता है।पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल की रात देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका पुरोहित और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित ने षड्यंत्र रच कर की थी। प्रियंका व कमलेश ने 1 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। घटना के बाद 8 अप्रैल को पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन की रिमांड मंजूर हुई थी, जो शुक्रवार को समाप्त हो गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 12
