व्यापारिक महासंघ, देहली गेट, जन सेवा समिति, अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट एवं अन्य संगठनों ने सामाजिक दर्पण के संपादक अब्दुल कादिर का किया सम्मान

अजमेर, 20 जून 2026। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, देहली गेट व्यापारिक एसोसिएशन, जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति, अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उपलक्ष्य में सामाजिक दर्पण के संपादक अब्दुल कादिर का सम्मान एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन देहली गेट व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी के कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने किया। कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि लखनऊ से पधारी मुख्य अतिथि सोनम किन्नर के करकमलों द्वारा अब्दुल कादिर का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की डायरेक्टरी भेंट कर तथा मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शराफत हुसैन घोसी, इकबाल भाई, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, नूर मोहम्मद, बौद्ध विचारक श्रीमती अनिता सोगरा, श्रीमती कुशल जैन, श्रीमती सुनीता चौधरी, मोइन रजा, अशोक कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अब्दुल कादिर का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

+