जन कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक सोनम किन्नर व संस्थापक रमेश लालवानी के नेतृत्व में सर्वधर्म कार्यक्रम आयोजित,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट आर्थिक कमजोरों को सिलाई मशीन,साईकिल,विवाह में करेगा सहयोग
अजमेर 20 जून 2026, अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में देहली गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन के शराफत हुसैन घोसी के कार्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रतिनिधियो के कार्यक्रम का टखल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक रमेश लालवानी के संयोजन एवं नेतृत्व में आयोजन किया गया। संस्थापक सोनम किन्नर का लखनऊ से अजमेर आगमन पर सर्वधर्म के पदाधिकारियो ने माल्यार्पण करके और दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक सोनम किन्नर ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में सर्वधर्म की समस्त धर्माें की गरीबो की कन्याओं के विवाह करवाना,साईकिल प्रदान करना,सिलाई मशाीने प्रदान करना और विकलांगो का सहयोग बिना जाति लिंग भेद के लिए भी कार्य करेगा।सोनम किन्नर ने इन्ऐक्टिव निष्क्रिय ट्रस्टी जो कि सक्रिय नही है उनको हटाकर और नये सक्रिय और मानवता व प्राणी सेवा के आधार सेवाभावी सदस्यो को जोडकर ट्रस्ट का विस्तर कर कार्य क्षेत्र में भी विस्तार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।सोनम किन्नर ने संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को ट्रस्ट के विस्तार करने और समस्त प्रकार से कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया।इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की श्रीमती कुशाल जैन,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के शराफत हुसैन घोसी,बौद्व विचारक जन सेवा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीत चौधरी,पूर्व अध्यापिका श्रीमती अनिता सोगरा,नूर मौहम्मद,मोइन रजा,इकबाल भाई,अशोक यादव,पत्रकार अब्दुल कादिर एवं अन्य ने सोनम किन्नर का माल्यार्पण करके और दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया।सोनम किन्नर ने संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को ट्रस्ट में नया बाजार मणिरत्नम के मालिक सुशील कुमार वर्मा सोनी को ट्रस्ट में जोडने की अनुशंसा की।रमेश लालवानी ने बताया कि अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अजमेर के प्रतिनिधी शराफत हुसैन घोसी एवं उनकी टीम के द्वारा सक्रियता से निरन्तर रूप से जन कल्याण के लिए सेवा कार्य किये जाते है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 20 June 2026
- Total Views:- 126
