राहुल गांधी के जन्मदिवस पर अजमेर शरीफ दरगाह में चादर व फूल पेश कर की गई दुआ

अजमेर, 19 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एम. अकबर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह में चादर व फूल पेश कर उनकी सेहत, तंदुरुस्ती और लंबी उम्र की दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह में विशेष ज़ियारत का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई डॉ. सोहेल अहमद चिश्ती ने की। ज़ियारत के दौरान देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के साथ-साथ राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी दुआ मांगी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहुल गांधी के देश के प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हुए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एम. अकबर, फरीद खान, हामिद खान, दिलशाद अंसारी, जुल्फिकार अहमद, मुशर्रफ सिद्दीकी, अलीमुद्दीन खान, शौकत अली, इम्तियाज अंसारी, शकील खान, लतीफ खान, सैय्यद अजहरूद्दीन चिश्ती, अजीम कानपुरी सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की टीम के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

+