अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक सोनम किन्नर का अजमेर आगमन पर किया अभिनन्दन,ट्रस्ट के विस्तार पर भी किया विचार विमर्श
अजमेर, 18 जून 2026। अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक सोनम किन्नर के लखनऊ से अजमेर आगमन पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में उनका मोतियों की मालाएं एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनम किन्नर ने कहा कि ट्रस्ट के ऐसे निष्क्रिय ट्रस्टियों, जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं, उन्हें उनकी सहमति से हटाकर संगठन में नए, सक्रिय एवं सेवाभावी सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ट्रस्ट का विस्तार होने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों का दायरा भी बढ़ेगा और अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकेगी। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, कमल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सोनम किन्नर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। रमेश लालवानी ने बताया कि ट्रस्ट के अजमेर अध्यक्ष शराफत हुसैन घोसी एवं उनकी टीम द्वारा निरंतर जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा के कार्य सक्रियता से किए जा रहे हैं। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 19 June 2026
- Total Views:- 57
