हरि ओम कॉलोनी में कई दिनों से खराब हैंडपंप,ऐ.ई.एन सहित अधिकारियों को दी कई बार शिकायत,पानी के लिए परेशान रहवासी,

अजमेर 18 जून, हरि ओम काॅलेानी पंजीकृत चन्द्रवरदाई की लेन संख्या 03 ई में नीम के पेड के पास स्थित पानी का हैड पम्प अनेक दिनो से खराब पडा है कार्य नही कर रहा है।हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महिलाऐं व वरिष्ठ नागरिक अनेक बार उनके निवास स्थान पर आकर ठीक करवाने का अनुरोध कर चुकी है।सम्बंधित ए.ई.एन को सोशल मीडिया वाॅटसअप पर सूचित करने पर सम्बंधित ए.ई.एन सहायक अभियन्ता द्वारा हैड पम्प का फोेटो मांगा गया वह भी भेजने के बावजूद अनेक दिनो से आज तक हैड पम्प को दुरूस्त नही करवाया गया है।रमेश लालवानी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक महिलाऐ उनके निवास पर आज गुरूवार को भी प्रात्ः काल आकर अनुरोध करने लगी कि हैण्ड पम्प आज तक दुरूस्त नही होने से बहुत परेशानी का समना करना पड रहा है।हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के सुधन वर्मा,इन्द्राज कुमार कसाना,श्रीमती शान्ति लाल लोहाना, गुलाब कंवर वर्मा,संजय लालवानी,राकेश सेन,महावीर सेन,श्रीमती ज्योति सोनी,श्रीमती चन्दा मंगलानी एवं अन्य ने शीध्र कार्यवाही की मांग की है,

+