भारतीय संविधान सिन्धी लिपि पुस्तक का शुक्रवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन, मंधाराम भिरयानी के नेतृत्व में सम्मलित हुआ दल

अजमेर 10 अप्रेल 2026 भारतीय संविधान विभाग कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय संविधान के सिन्धी और परसीयन लिपि का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कर कमलों द्वारा 10 अप्रेल शुक्रवार को प्रातः काल प्रेसीडेन्स एन्क्लेव,108,चर्च रोड,गुरूद्वारा रकाब गंज के पास,नई दिल्ली में किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेधवाल,इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी और राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थ्तिि और देश विदेश के सिन्धी समाज के प्रमुख गणमान्य लोगो की उपस्थिति में विमोचन किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूचि में 10 अप्रेल 1967 को सम्मलित किये जाने के उपलक्ष भारत सरकार के कानून मंत्रालय के द्वारा इस आशय के निमंत्रण कार्ड छपवाकर भी सार्वजनिक किये गये।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वमी,महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,सन्त प्रकाश उदासी,किशोर मंगलानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,गोविन्द लालवानी,इन्दर विधानी,अशोक गोहरानी,कमलेश हेमनानी,अशोक झामनानी,रमेश मूरजानी,राजू भक्तानी,हरीश अगनानी,अश्वनी शास्त्री,हरीश वतनानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी एवं अन्य ने एक दूसरे को सिन्धी भाषा में संविधान के लोकार्पण की शुभकामनाऐ प्रदान की है।

+