गूगल मैप पर दरगाह मार्ग की गलत जानकारी से बढ़ रही परेशानी, चार पहिया वाहनों के लिए मैप दुरुस्त करवाए जिला प्रशासन,व्यापारिक महासंघ ने दिशा सूचक लगा कर किया जागरूक

अजमेर 17 जून,2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि महासंघ के तत्वावधान में आगरा गेट से गणेश मन्दिर नसिया जाने वाले मार्ग को गूगल द्वारा दरगाह जाने का मार्ग बताने से बाहर से आने वाले चार पहिया वाहन चालक इस और चले जाते हे जो कि आगे जाने पर पिल्लर लगे होने से मार्ग अवरूद्व हो जाता व जाम हो जाता है।इस समस्या को रोकने के लिए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने आगरा गेट चैराहे पर महावीर सर्किल साईड से दरगाह जाने के बोर्ड लगवाकर उसके उदधाटन के अवसर पर लोकपाल सुरेश सिन्धी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारियो ने भी महासंघ की तारीफ की।आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथि सुरेश सिन्धी रमेश लालवानी,पत्रकार अब्दुल कादिर, दिलीप सिंह यातायात,राजेन्द्र पोखरना आदि पदाधिकारियो का माल्यार्पण करके स्वागत किया।रमेश लालवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व यातायात निरीक्षक नीतू राठौड से गूगल पर इस समस्या के समाधान करवाने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक से आगरा गेट चौराहा,मित्तल मॉल,राजकीय महाविद्यालय चैराहा,रामगंज रेल्वे चिकित्सालय के बाहर एवं अन्य यातायात के दबाव वाले क्षेत्रो में रात्रि 09 बजे तक शिफट डयूटी लगाकर यातायत पुलिस के अधिकारियों को तैनात करवाने की मांग की है।

+