सिन्धी भाषी विख्यात साहित्यकार वार्ताकार डा.कमला गोकलानी को अनेक अकादमियो द्वारा सम्मान।
अजमेर 16 जून 2026,सिन्धी भाषा एवं साहित्य की विख्यात साहित्कार एवं वार्ताकार डा.कमला गोकलानी को पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के द्वारा उनको सिन्धी साहित्य अकादमियो के द्वारा अनेक स्तरो पर सम्मानित किये जाने पर उनके उज्जवल,सफल व स्वस्थ जीवन की अनेक प्रमुख मुखियो व गणमान्य लोगो ने हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान की है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक एवं रजावीर साहिब एव दुर्गा माता दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी एवं सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि डा. कमला गोकलानी का जन्म अजमेर में 16 जून 1950 को हुआ था।डा.कमला गोकलानी ने एम ए के पश्चात पीएचडी की डिग्री और पीजी डिप्लोमा जर्नलिस्म में हासिल किया और अनेक शोध किये जिनमे से सिन्ध मंझी हाल ऐं मुस्तकबूल शोध पत्र को सरकार द्वारा द्वारा शिक्षा में सम्मलित किया गया है।डा.कमला गोकलानी ने देश भर में लगभग 150 सेमीनार में अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है।राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा उन्हंे पहली महिला शोधार्थी के रूप में पीएचडी करने पर और अनेक अन्य आयोजनो में उनके द्वारा सम्पादित करने के पश्चात उनकी रचित पुस्तको के प्रकाशन करवाने पर साथ ही राष्ट्रीय भाषा विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा भी अनेक बार पुरूस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है।रमेश लालवानी और अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने बताया कि डा.कमला गोकलानी की ओर से लगभग पचास से अधिक पुस्तको का सम्पादन और प्रकाशन भी करवाया जा चुका है।डा. कमला गोकलानी महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के सिन्धू शोध पीठ की उप निदेशक के पद को भी सुशोभित कर चुकी है।पूज्य झूलेलाल साहिब के चण्ड उत्सव के अवसर पर राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता दरबार में महन्त टहलगिरी गोस्वामी और बाबा हरदयाल कुटिया के सन्त प्रकाश उदासी ने साहित्यकार डा.कमला गोकलानी की दीर्धायु और स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।डा.कमला गोकलानी को शुभकामनाएंे प्रदान करने वालो में प्रमुख मुखी राजेन्द्र मूरजानी,प्रमुख मुखी महासचिव रमेश लालवानी,राजेश झूरानी,रमेश मूरजानी,हरीश अगनानी,गोविन्द लालवानी,अनिल आडवानी,किशोर मंगलानी,कमलेश हेमनानी,अश्वनी शास्त्री,दीपक नवलानी,विजय खेमानी आदि प्रमुख है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 17 June 2026
- Total Views:- 25
