सुभाष नगर चौराहे पर आशु स्वीट्स में चोरी का प्रयास,व्यापारिक महासंघ ने आरओबी के नीचे सीसीटीवी कैमरे लगाने की रखी मांग

अजमेर 15 जून 2026, सुभाष नगर चैराहे पर स्थित आशु स्वीटस की दुकान के रात्रि में ताले तोडकर चोरी करने का प्रयास करने पर व्यपारियो में रोष व्याप्त है और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से पुलिस गश्त बडवाने और व्यापारियो व आम नागरिको के जान माल की सुरक्ष के ठोस प्रबंध करवाने की मांग की है।सुभाष नगर ब्यावर रोड व्यापारिक ऐसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा ने ताले टूटने की धटना की सोशल मीडिया के माध्यम से आशू स्वीटस के टूट हुए ताले और अन्य के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो एवं फोटे जारी करके जानकारी प्रदान की हैं और पुलिस गश्त बडाने की मांग की है।नारी शाला बाजार के सरदार भजन सिंह और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सुभाष नगर ब्यावर रोड पुरानी चुंगी चैकी चैराहा वाले रेल फाटक की ओर वाले मोड पर जहां पर कि सीसीटी कैमरे लगे हुए हैं वहां कोई मतलब नहीं निकल रहा है, क्योंकि इनकी केचप पावर के आड़ में यह पेड़ पौधे आ जाते हैं और इस कैमरे को मुख्य रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे मुख्य चैराहे पर लगवाने की मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो सरदार भजन सिंह और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जिलाधीश लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से की है।सुभाष नगर ब्यावर रोड के संरक्षक राम सिंह आसर्वा,चेतन सैनी,हितेष माहेश्वरी,कपिल देव,प्रदीप कुमार,रामपाल सेन,मोहित शर्मा एवं अन्य ने मांग की है कि सीसीटीवी कैमरे उचित स्थन पर लगवाये जायें और पुलिस गश्त बडाई जाये।

+