श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को बाजारो की स्थिति से करवायेगा अवगतःरणवीरसैनी
अजमेर 10 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के द्वारा अलग अलग बाजारो में अजमेर में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम को बाजारो की स्थिति से अवगत करवाया जायेगा।पुलिस लाईन्स चैराहे के अध्यक्ष एवं महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि मीडिया के माध्यम से सर्वेक्षण टीम को पूर्व में ही जानकारी प्रदान की जा रही हैं कि पुलिस लाईन्स चैराहे पर पूर्व में बने यूरिनल को प्रशासन द्वारा तोड दिये जाने के बाद आज तक अनेक अनुरोध पर चार सौ दुकानदारो के मध्य यूरीनल नही है।सुभाष नगर ब्यावर रोड पर अध्यक्ष चेतन सैनी,रामपाल सेन, मोहित शर्मा,हितेश माहेश्वरी,भागचन्द सेन,संजय सोलंकी,बलवन्त भडाना,आनन्द भडाना,सरदार भजन सिंह ने बताया कि खण्डर नुमा यूरीनल साफ सफाई भी नही होती है।महिलाओं के लिए सुविधा नही है,बिजली लाईट की व्यवस्था नही है।नारी शाला के अध्यक्ष चेतन सैनी व सचिव भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि लगभग 150 दुकादारांे के मध्य महिला दुकानदारो के लिए भी सुविधा नही है।आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली एवं राधाकिशन दौलतानी व पूनमचन्द बालोटिया ने बताया कि गंज गोदाम के सामने, कान्वेन्ट गर्लस स्कुल के सामने यूरीनल की बहुत बुरी दशा टूटा हुआ,न्यू मैजेस्टिक बाजार के पास,पुरानी मण्डी चैक में यूरिनल व सुलभ शौचालय नही,डिग्गी चैक झूलेलाल मन्दिर के पास,गिदवानी बाजार,सेन्ट जोन्स बाजार,ऐसे ही अनेक अन्य स्थानो पर भी यूरीनल के पाट नही,पाईप नही,पानी की टांकी नही,महिला शौचालय के हमेशा ताले लटके हुए रहते है। ताराचन्द, रामचन्द, राधाकिशन, सुरेश,गोबिन्द,अशोक एवं अन्य ने बताया कि नगर निगम के गंज गोदाम के बाहर चैबीस धण्टे कचरा रहता है और यहां से कचरा शहर के मुख्य स्थल पर बहुत विशाल कचरा केन्द्र बनाया हुआ है।इसके पास ही राजकीय यूनानी चिकित्सालय, कच्ची लुहार बस्ती,प्राचीन शिव मन्दिर,संस्कृत कालेज,नगर निगम गोदाम व कार्यालय,सोनी जी की नसिया,दरगाह जाने का मार्ग है।इस स्थानो पर कच्ची बस्ती में लुहार बस्ती के बच्चे के मध्यम बडी बडी ट्रक डम्परो, जेसीबी से धनी बस्ती में दिनभर ट्रकों डम्परों का आवागमन व जेसीबी संचालित होती रहती है। कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,महासचिव रमेश लालवानी,संजीव खण्डेलवाल,प्रदीप अग्रवाल,किशन पारीक,हरीश अगनानी,मितेश निचानी,रणवीर सैनी,किशोर टेकवानी एवं अन्य ने स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर के सफाई की सर्वेक्षण करने वाली टीम से बाजारो के अध्यक्षों प्रतिनिधियों से सम्पर्क करने का अनुरोध किया गया है। रमेश लालवानी महासचिव
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 17
