श्री श्याम दरबार मीणा कालोनी में हरि नाम संकीर्तन में श्रद्वालुओ ने नाचकर झूमकर किया आयोजन

अजमेर 15 जून 2026, श्री श्याम दरबार मीणा कालोनी रामगंज में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।श्री श्याम दरबार मीणा कालोनी में हरि नाम संकीर्तन में श्रद्वालुओ ने नाचकर झूमकर आयोजन को सफल बनाया गया।मन्दिर कमेटी के व कार्यक्रम के संयोजक उमेश मीणा ने श्रद्वालुओ के द्वारा इजहार की गई श्रद्वा में सैकडो की संख्या में प्रत्येक एकादशी के अवसर पर सम्मलित होकर श्रद्वाभाव प्रकट करनेे की जानकारी प्रदान करते हुए सबसे अपने वाहनो से मार्ग को जाम नही करने की अपील की गई।उमेश मीणा ने और हरि ओम काॅलोनी व जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम की भव्यता को और श्रद्वालुओ की भावनाओ के अनुरूप व्यवस्थाओं को सम्भालने के लिए कार्यक्रम की सफलता हेतु कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सिंह,उपाध्यक्ष उमेश मीणा,सचिव कैलाश मीणा,कोषाध्यक्ष दीपक हजारी,उप कोषाध्यक्ष उमेश मीणा,संगठन मंत्री ओम प्रकाश मीणा,व्यवस्थापक सुभाष मीणा,कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीकम सेनी,कार्यक्रम संरक्षण प्रमोद कुमार मीणा,कमेटी संरक्षक शिशुपाल मीणा,मीडिया प्रभारी निक्की शर्मा,सह मीडिया प्रभारी दीपक सामरियो आदि ने सेवाऐ प्रदान की।संयोजक उमेश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

+