व्यापारिक महासंघ व अहाता मौहल्ला खारी कुई व्यापारी मिलकर करेंगे व्यापारियों की समस्या समाधान,महासंघ के नेतृत्व में हुआ सम्मान समारोह
अजमेर 15 जून 2026,सबसे बडे और गैर राजनीतिक संगठन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के समस्त प्रतिनिधियो पदाधिकारियो के द्वारा क्षेत्रवार छोटे और बडे व्यापारियो की समस्याआंे का समाधान निरन्तर करता रहता है।उपरोक्त विचार श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और अहाता मौहल्ला खारी कुई व्यापारिक ऐसोसिएशन के महासचिव कमलेश हेमनानी ने उनको श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में कमलेश हेमनानी को महासंघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अहाता मौहल्ला स्थित बाबा गेस्ट हाउस में व्यक्त किये।व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा कमलेश हेमनानी को चुनडी का साफा पहनाकर माल्यार्पण करके,शाॅल ओडाकर और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखिया भंेट करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ गैर राजनीतिक और विशाल संगठन है।अन्होने बताया कि व्यापारी का कार्य शान्ति पूर्वक देश के राजस्व में सहयोग करना व समस्त मान्यताओं का आदर करना होता है।रमेश लालवानी का अहाता मौहलला खारी कुई व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा दुपटटा पहनाकर, मोतियो की मालाऐ पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कमल साजनानी,मोहित कश्यप,दिलीप सामनानी,लक्ष्मण कोरानी,विकास हेमनानी,मनीष,प्रदीप मनवानी,हरीश लख्यानी,विरेन्द्र सिंह,कार्तिक,समीर,अश्वनी शास्त्री,आशोक जेठवानी,चान्द भाई,असलम भाई सहित अनेक अन्य ने कमलेश हेमनानी के द्वारा व्यापार के साथ साथ सुन्दर काण्ड के पाठ करवाना,सहस्त्रधारा कार्यक्रम,झूलेलाल साहिब के बहिराणे साहिब की सवारी,श्री खाटू श्याम भजन संध्या सहित अनेक अन्य धार्मिक आयोजन करवाने पर अभिनन्दन किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 June 2026
- Total Views:- 35
