ददरेवा में दादा नवाब कायमखां साहब के 607वें यौम-ए-शहादत पर कायमखानी वंशावली शिजरे का विमोचन
चूरू, 15 जून। ददरेवा स्थित कायमखानी शहीद स्मारक "निशान-ए-कायम" में दादा नवाब कायमखां साहब के 607वें यौम-ए-शहादत के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायमखानी कौम के सरदारों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बाबूसिंह जी राव द्वारा तैयार किए गए कायमखानी वंशावली शिजरे का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दादा नवाब कायमखां साहब के शौर्य, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कायमखानी इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए वंशावली शिजरे का प्रकाशन एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों की जानकारी प्राप्त होगी। विमोचन समारोह के दौरान उपस्थित समाजजनों ने बाबूसिंह जी राव के इस ऐतिहासिक कार्य की सराहना की और कहा कि यह दस्तावेज कायमखानी समाज की विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यौम-ए-शहादत के अवसर पर दादा नवाब कायमखां साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज की एकता, भाईचारे और इतिहास संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 15 June 2026
- Total Views:- 35
