एक पहल सेवा की और से सामाजिक संस्था अजमेर,ने जरूरतमंदों को वितरित किए भोजन पैकेट व आम, 2016 से निरंतर कर रही सेवा कार्य

अजमेर, 15 जून 2026 एक पहल सेवा की ओर से सामाजिक संस्था अजमेर,ने सोमवार को मंगलम अपार्टमेंट्स, प्रगति नगर, कोटड़ा क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे अतिनिर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 51 भोजन पैकेट तथा 20 किलो आम का वितरण किया गया। भोजन और फल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। संस्था अध्यक्ष बबीता ईनाणी ने बताया कि “सेवा ही परम धर्म है” और संस्था के सदस्य समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी। कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन किसी जरूरतमंद का सहारा बनना सबसे बड़ा पुण्य है। वहीं संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और सेवा कार्यों में योगदान दें। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से वस्त्र बैंक, बुक बैंक एवं राशन सामग्री वितरण जैसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से निजी एवं सहयोगात्मक स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। इस सेवा अभियान में श्रीमती रेखा गोयल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्थापक शैलेश गर्ग, अध्यक्ष बबीता ईनाणी, कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग, अंश गर्ग, ज्ञानेन्द्र सिंह नयाल, प्रभुराज जी, ईशान सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

+