मकरेड़ा में राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा शाखा पीर हरराज जी चीता डांग की आमसभा संपन्न, समाज हित के मुद्दों पर हुई चर्चा

ब्यावर,(मकरेड़ा) 14 जून। राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा शाखा पीर हरराज जी चीता डांग की आमसभा रविवार को गांव मकरेड़ा में डांग अध्यक्ष अशोक चीता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में अजमेर जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के बुजुर्गों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभा में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। नवयुवक मंडल चीता डांग के अध्यक्ष निजाम खान चीता ने बैठक में उपस्थित सभी बुजुर्गों, नौजवान साथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति समाज की एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने विशेष रूप से मकरेड़ा ग्रामवासियों तथा महासभा के कोषाध्यक्ष साजन जी चीता का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि बैठक के सफल आयोजन के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिससे कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सभा के अंत में समाज की उन्नति एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

+