आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन, प्रतिभाओं को अतिथियों ने किया सम्मानित
अजमेर 14 जून 2026,आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर के समापन्न समारोह में रविवार को प्रतिभाओ को कार्यक्रम में अतिथियो के कर कमलो द्वारा सम्मानित किया गया।आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर के सम्बंध में पूर्व पार्षद किशन लालवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के सस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आठ दिवसीय शिविर का समापन्न रविवार को समारोह पूर्व किया गया।लालवानी ने बताया कि आठ दिवसीय निःशुल्क बाल संस्कार शिविर का शुभारम्भ रविवार 07 जून को किया गया था।शिविर के माध्यम से बच्चो को योगा,सिन्धी संस्कार,उडेरो लाल झूलेलाल की जीवनी व परिवार की जीवनी,जीवन स्थल,माता पिता के नाम,झूलेलाल के साथ साथ अन्य प्रमुख सन्तो महात्माओ के जीवन की जानकारी,राजा दाहिर के जीवन की जानकारी सहित अन्य संस्कार प्रदान किये गये।लालवानी ने बताया कि सिंधी समाज के बाल संस्कार का आयोजन झूलेलाल मन्दिर नन्द नगर परिसर में आयोजित किया गया।समापन्न कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियांे के कर कमलो द्वारा झूलेलाल व अन्य महापुरूषो की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।प्रमुख मुखी किशन लालवानी ने रमेश लालवानी को बताया कि सिन्धी बाल संस्कार शिविर के आयोजक मण्डल द्वारा महाराज दाहिरसेन के बलिदान दिवस पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।शिविर में श्रीमती पुष्पा चंचलानी,हर्षा फलवानी,भारती गिदवानी,भावना लालवानी,वर्षा खूबानी,ऋतु देवानी,वर्षा कर्मचन्दानी,बंटी डेटानी,मुरली तिलोकानी,लक्ष्मणदास गुरनानी,सुरेश देवानी,दिलीप ज्ञानचन्दानी, वासदेव गुरनानी,भगवान तिलोकानी,हरि किशन तिलोकानी,हरगुन लालवानी,मुरली तिलोकानी, दिलीप ज्ञानचन्दानी शिविर संयोजक,हर्षा फुलवानी,श्रीमती भारती गिदवानी,श्रीमती सानिया खूबानी,किशन लालवानी लक्ष्मणदास आदि द्वारा सेवाऐ प्रदान की गई प्रतिभाओ और प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 June 2026
- Total Views:- 148
