श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले शोभायात्रा का आगरा गेट पर अभिनन्दन

अजमेर 10 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ति के अवसर पर आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा का विभिन्न बाजारो में शोभायात्रा मार्ग में अभिनन्दन किया जायेगा।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और पुलिस लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी ने महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ति के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली ने बताया कि आगरा सब्जी मण्डी के अध्यक्ष चान्दमल जादम के कार्यालय के बाहर आगरा गेट पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,किशोर टेकवानी,महासचिव रमेश लालवानी,ठाकुर प्रसाद,श्रीमती कुशाल जैन एवं अन्य के कर कमलो द्वारा शोभायात्रा का आगरा गेट पर अभिनन्दन किया जायेगा।

+