राजकोट के बौद्व भिक्षु पहुंचे बौद्व मठठ,बिपशना और बौद्व मठठ का किया अवलोकन,सचिव श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने किया सम्मानित

अजमेर 14 जून 2026 राजकोट गुजरात के बौद्व भिक्षु सुरीपुर ने बौद्व मठठ गौतम नगर में पहुंचकर बिपशना की और बौद्व मठठ का दर्शन करने के पश्चात अवलोकन भी किया।बौद्व मठठ के रमेश लालवानी ने बताया कि गुजरात राजकोट से बौद्व मठठ में आये भिक्षु को बौद्व मठठ की सचिव श्रीमती सोनी राहुल ने खददर पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बौद्व भिक्षु को श्रीमती सोनी गुणवनत राहुल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अजमेर में बौद्व मठठ के संस्थापक बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा ने इस बौद्व मठठ की स्थापना 1976 में की थी।

+