गुणवन्त राहुल ने बताई सर्वधर्म सम्मान की प्राचीन विरासत, सर्वधर्म समिति का आयोजन सम्पन्न
अजमेर 14 जून 2026 अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल ने रविवार को महाबोद्वि विद्यालय परिसर में बौद्व मठठ की स्थापना से आज तक विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी में बौद्व मठठ से सम्बंधित इतिहास से जुडे साहितय और सीडी एवं अनेक अन्य सामग्री को प्रदर्शित करते हुए बौद्व मठठ से जुड समस्त तथ्यो की जानकारी प्रदान की।गुणवन्त राहुल ने बताया कि बौद्व मठठ अजमेर के द्वारा सर्वधर्म का सम्मान करने की प्राचीन परमपरा राहुल सुमन छाबडा ने कायम की।सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।बौद्व मठठ की सचिव और महाबोद्वि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने सर्वधर्म प्रतिनिधियांे का अभिनन्दन किया।उन्होने इस अवसर पर बताया कि सर्वधर्म मैत्री संघ की भी स्थापना बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा ने करते हुए सबके मंगल की कामना की।इस अवसर पर मोध प्रकाश,सुश्री कीर्तिका,,श्रीमती सोनी राहुल,रमेश्ज्ञ लालवानी,राकेश राजोरिया,सुश्री प्रेरणा राहुल आदि ने मिलकर विश्व शान्ति की प्रार्थना और जल,थल व नभ के साथ साथ दसो दिशाओ के प्राणियो के मंगल की कामना करते हुए हरियाली व खुशहाली की प्रार्थना की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 June 2026
- Total Views:- 30
