किशनगढ़ के व्यवसायियों ने कपड़े के थैले भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,महासंघ पदाधिकारियों को किये थैले भेंट
अजमेर 14 जून 2026, मेरवाडा ऐस्टेट में उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी के कार्यक्रम में कार्यक्रम के समापन्न पर किशनगढ के व्यवसाईयांे प्रमोद जैन,अमित पहाडिया और पंकज पहाडिया ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अन्य लोगो में कपडे के थैलो का निःशुल्क वितरण करके पोलीथीन को अल्विदा कहने के लिए प्रेरित किया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर बताया कि महासंघ ने समस्त नागरिको को बाजारो में जाने पर अपने साथ कपडे के थैले रखने की अपील की।लालवानी ने बताया कि महासंघ की और से निरनत प्रदूषण मुक्ति के लिए नागरिको से और व्यापारियो से अपील की जाती है।इसी क्रम में महासंघ के तत्वावधान में पडाव क्षेत्र में हजारो कपडे के थेले भी वितरित किये जा चुके है।महासंघ के उपाध्यक्ष किशन पारीक, महासचिव रमेश लालवानी,सरदार भजन सिंह,मंधाराम भिरयानी,प्रकाश छबलानी,एवं अन्य ने लोगो को कपडे के थेलो का प्रयोग करने के लिये पेरित करने के अवसर पर बताया कि किशनगढ के व्यवसाईयों प्रमोद जैन,अमित पहाडिया और पंकज पहाडिया के तत्वावधान में वितरित किये गये थैले सूति कपडे से निर्मित और मजबूत क्वालिटी के वितरित किये गये।महासंघ के उपाध्यक्ष किशन पारीक और रमेश लालवानी की ओर से तीनो व्यवसाईयो को साधुवाद प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया और प्रदूषण मुक्ति का संदेश दिया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 June 2026
- Total Views:- 38
