सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल दीया कुमारी से मिला, सिंधु भवन निर्माण व सिंधी मेले में शामिल होने का दिया निमंत्रण

अजमेर 14 जून 2026 सिन्धी समाज ने प्रमुख मुखी मंधाराम भिरयानी के नेतृत्व में राजस्थान की उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी से अजमेर में सिन्धी भाषा सभ्यता और संस्कृति को बडावा देने के उद्वेश्य से सिन्धु भवन बनवाने की मांग की।सिन्धी समाज के प्रमुख मुखियो पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि ने राजस्थान की उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी से राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष के पद पर भी शीध्र किसी योग्य व्यक्ति की नियुक्ति करवाने की मांग की।लालवानी ने बताया कि मंधाराम भिरयानी ने दीया कुमारी के बताया कि सिन्धु ज्योति सेवा समिति अजमेर के सिन्धी समाज की प्रमुख समिति है जो कि सिन्धियत को और नई पीढि को आगे बडाने के साथ साथ सिन्धी भाषी उभरते हुए कलाकारो को भी निःशुल्क योगदान करती है।लालवानी ने बताया कि सिन्धु ज्योति सेवा समिति उभरते हुए कलाकारो को मंच का अवसर भी प्रदान करके आगे बडाने में सहयोग करती है।इस अवसर पर मेरवाडा ऐस्टेट के उ मुख्य मंत्री दीयाु कुमारी के कार्यक्रम में मंधाराम भिरयानी ,रमेश लालवानी,प्रकाश छबलानी,कमलेश हेमनानी,राजेन्द्र मूरजानी,नवीन पारवानी,कमल केवलरामानी,रमेश छबलानी,अश्वनी शास्त्री,उमेश गिदवानी,घीरज मंधानी,सुन्दर भाई,यश मटाई, किशन छबलानी,चन्द्रप्रकाश सोनी,मनीष टेकचन्दानी,किशोर टेकवानी सहित अन्य सम्मलित थे।रमेश लालवानी ने बताया कि दीया कुमारी का चुनरी पहनाकर,स्मृति चिन्ह प्रदान करके और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखिया भेंट करके सम्मानित किया गया।

+