राजस्थान का सिन्धी भाषी मोटीवेशनल सेमीनार रविवार 14 जून को श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर में होगा आयोजित,

उदयपुर,11जून 2026, राजस्थान का सिन्धी भाषी यूपीएससी आई एएस आई पीएस प्रतियोगी परीक्षा में सम्मलित होने के इच्छुक युवाओ के लिए निःशुल्क मोटीवेशनल सेमीनार रविवार 14 जून को श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर में आयोजित किया जायेगा।उदय अकादमी कांउसिल के पदाधिकायों ने निःशुल्क सेमीनार का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।अध्यक्ष रमेश्ज्ञ दतवानी ओर महासचिव रमेश्ज्ञ लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि रविवार को प्रातः काल 10 बजे आयोजित होने वाले 4जी मोटीवेशनल सेमिनार में कक्षा 12 वीं और उससे अधिक शिक्षित अधिकतम आयु 30 वर्ष की आयू तक के युवा विद्यार्थी अपनी अंतिम उतीर्ण परीक्षा की अंकतालिका बैंनर में दिये गए क्यू आर कोड से ग्रुप में जुड़कर साझा करें।यदि किसी भी विद्यार्थी ने यूपीएससी उतीर्ण करने का लक्ष्य तय कर लिया है, परन्तु वो सेमिनार में भाग लेने की न्यूनतम योग्यता कक्षा 12 वीं उतीर्ण नहीं की है, उनका भी सेमिनार में स्वागत है।उन्हें भी 11 जून दोपहर 2 बजे तक अपनी अंकतालिका भेजने पर प्रिंटेड नाम से मोमेंटो व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।सेमिनार में युवाओ के साथ उनके अभिभावकों का भी हार्दिक स्वागत है।अध्यक्ष रमेश दतवानी ने बताया कि उदय अकादमी नागपुर की राजस्थान इकाई व उदयपुर इकाई की टीम द्वारा उदयपुर की सम्भागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी को 14 जून को उदयपुर में आयोजित होने वाले निःशुल्क मोटीवेशनल सेमिनार में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि किसी भी सिन्धी भाषी युवा को मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो वह रविवार को आयोजित निःशुल्क सेमीनार में सम्मलित हो सकता हैं

+