देहदान और नेत्र दान से अन्य लोगो को जीवन प्रदान करना महामानवता का कार्य होता है: तेजभान

अजमेर 11 जून 2026,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के और सिन्धू ज्योति सेवा समिति के संरक्षक सुपर वरिष्ठ नगरिक पुष्कर निवासी काका तेजभान आसवानी द्वारा अपनी पत्नि का नेत्रदान और देहदान करवाने के प्श्चात स्वंय ने भन नेत्र दान ओर देहदान का संकल्प किया हुआ है।तेजभान आसवानी पुष्कर,अजमेर,ब्यावर,सूरत एवं अन्य क्षेत्रो में जन जाग्रति लाकर लोगो को नेत्रदान और देहदान के लिए निरन्तर जन जन तक पैदल भ्रमण करके जन जाग्रति का कार्य किया जा रहा है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में विश्व नेत्रदान आर परमा एकादशी के अवसर पर तेजभान आसवानी से प्राचीन गणेश मन्दिर में आचार्य घनश्याम के माध्यम से पूजन करवाया और सर्वधर्म प्रतिलिधियो,श्रीमती कुशाल जैन,बौद्व विचारक श्रीमती सुनीता चैधरी,चन्द्र केसवानी,विजय बुधवानी,महेन्द्र आसवानी,भीषम टेकचन्दानी और प्रकाश छबलानी आदि ने कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी के कर कमलो से साफा पहनाकर,शाॅल ओडाकर,माल्यार्पण करके,स्मृति चिन्ह प्रदान करके मुह मीठा करवाकर अभिनन्दन किया।तेजभान आसवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान,अंगदान,नेत्रदान और देहदान किसी भी प्रकार के धर्म मजहब से सम्बंध नही रखते हुए केवल मानवता के आधार पर ही सेवा होती है।

+