अजमेर में चाकू मारकर युवक की हत्या,पुरानी रंजिश में खाना बदोश ने देर रात विवाद के बाद किया हमला
अजमेर, 11 जून 2026, अजमेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी,वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र में डिग्गी चौक के पास हुई, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि रात 2 से 2:30 बजे के बीच अस्पताल चौकी से सूचना मिली थी कि गंभीर रूप से एक युवक को अस्पताल लाया गया है जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान 20 वर्षीय बरकत के रूप में हुई है पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, पुलिस के अनुसार बरकत मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था करीब 2 महीने पहले ही वह अपने परिवार के साथ अजमेर के दरगाह क्षेत्र स्थित सिलावट मोहल्ले में रहने आया था वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था उसकी शादी को अभी 1 वर्ष ही हुआ था प्रारंभिक जांच में सामने आया है की डिग्गी चौक के पास बरकत का एक खानाबदोश से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से कई बार वार किया जिससे बरकत गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया एफएसएल टीम को भी बुलाया गया जिससे घटनास्थल से खून के नमूने सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्षी जुटाऐ गए,पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी है कोतवाली थाना पुलिस मामले में जुटी है
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 June 2026
- Total Views:- 215
