सुपर वरिष्ठ नागरिक तेजभान आसवानी ने युवाओं को बताया सिंधी समाज का गौरवशाली इतिहास

पुष्कर/अजमेर 10 जून 2026,सिन्धु ज्योति सेवा समिति अजमेर के संरक्षक सुपर वरिष्ठ नागरिक तेजभान आसवानी की समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक संस्थाओं में निःशुल्क सेवाऐं प्रदान की जाती है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि तेजभान आसवानी ,ब्यावर वाले काका के नाम से जाने जाते हैं।तेजभान आसवानी का अजमेर में कार्य क्षेत्र और पुष्कर में परिवार सहित निवास करते है।काक ने सिन्धी समाज से सम्बंधित जानकारी साझाा करते हुए युवाओं की जानकारी हेतु बताया है कि भगवान झूलेलाल के माता-पिता का नाम देवकी व रतनचंद,भगवान झूलेलाल का अवतार, नसरपुर वर्तमान पाकिस्तान में हुआ।गुजरात में सिन्धी भाषा को कच्छी पुकारा जाता है।सिन्धी लेखन प्रणाली हटाई, अरबी, देवनागरी होती है।सिन्धी भाषा सिन्ध प्रान्त की अधिकारिक भाषा है।विभाजन के प्श्चात सिन्धी भाषा को 1967 में भारतीय संविधान की आठवी अनुसूचि में मान्यता प्रदान की गई।सिन्धी समाज का लोकनृत्य छैज है।सिन्धी समाज का सबसे लोकप्रिय राजनेता लालकृष्ण आडवाणी है।रमेश लालवानी को बताया कि सिन्धी वर्णमाला में 52 अक्षर होते हैं।सिन्धी वाध यंत्र सारंगी है।मशहूर सिन्धी गायक कलाकार मास्टर चंदर कहलाते है।मशहूर सिन्धी राजा महाराजा दा्हरसेन कहलाते है।सबसे बड़ा मेला (जिसे सिन्ध बेला कहा जाता था)हलाणि बहलाणि मेंलगता था।सिन्धी त्यौहारों के नाम चेटीचण्ड,चालिया महोत्सव,थदडी,तिरमूरी,असुचण्ड, गोंगडो, महालक्ष्मी सगड़ा, सतहें,लाल लोई,चेट ऐं अस्सु जा नौरात्रा, नौरात्रन खां पोए चोढस, दशहेरो, नंढी ऐं वढी दियारी।सिन्ध के बाहर विदेश में व्यापार करने वाले को सिंधवर्की कहा जाता है।सिन्धी पहली फिल्म अबाणा थी।विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता।सिन्धी में शादी के गीत लाडा गाये जाते है।विश्व में सिन्ध प्रांत के नाम से एशिया की सबसे बड़ी नदी सिन्ध नदी है।तेजभान आसवानी ने लालवानी को बताया कि राष्ट्रगान में भाषाओं का गान पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा है।सिन्धी को विश्व भर में मोहन जो द्डो में जो खुदाई में मिले खेती करके जीवन व्यापन करना, घर बना कर रहना,तन पर कपड़ा पहनना इससे कई ज्यादा इतिहास बताता है।भगवान झूलेलाल साहिब की सवारी पल्लो है।भारतीय क्रिकेट टीम के पहले सिन्धी कप्तान गुलाब राय रामचंद्र सन 1959।सिन्धी की कुलदेवी मां हिंगलाज माता।पहली सिन्धी मुख्यमंत्री महिला सुचेता कृपलानी।देश में उतराखण्ड राज्य देहरादून में लाल सिन्धी गायों का संरक्षण केंद्र बना हुआ है।रमेश लालवानी ने बताया कि तेजभान आसवानी को प्राचीन गणेश मन्दिर आगरा गेट पर सम्मानित किया जायेगा

+