सन्त स्वामी दांदूराम साहिब जतोई दरबार में सन्तो की निष्काम भाव से सेवा करते है राहुल ठावरानी

अजमेर 10 जून 2026, सिन्ध के जतोई गोठ के सन्त स्वामी दांदूराम साहिब की नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में सन्त स्वामी फतनदास के नेतृत्व में दरबार की सोशल मीडिया की समस्त सेवाओं को निष्काम भाव से प्रदान करने के सेवा कार्य को राहुल ठावारानी निरन्तर करते रहते है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नगीना बाग स्थित सन्त स्वामी दांदूराम दरबार से देश विदेश के सैकडो एनआरआई श्रद्वालु भी जुडे हुए है।देश विदेश के श्रद्वालुओ को दरबार से जुडे समस्त कार्यक्रमो की जानकारी राहुल ठावारानी के सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक समय पूर्व पहुंचाई जाती है।रमेश लालवानी ने बताया कि राहुल ठावारानी के समय पर सूचनाऐं प्रदान किये जाने से अनेक श्रद्वालुओ को अपने गुरू के दरबार में आकर कार्यक्रम में सम्मलित होकर गुरू दर का आर्शीवाद लाभ प्राप्त होता रहता है।रमेश लालवानी ने बताया कि सन्त राहुल ठावारानी अत्यन्त कम बोलकर शान्त स्वभाव वाले है वे आवश्यकतानुसार ही बातचीत करते है।सन्त राहुल ठावारानी की सेवाआंे को नमन करने वालो में प्रमुख मुखी सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,राजावीर दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी,बाबा हरदयाल कुटिया के सन्त प्रकाश उदासी,पंचायत के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,गिरीश आसवानी,गोविन्द लालवानी,दिनेश मूरजानी,रमेश मूलचन्दानी,अनिल आडवानी,तेजभान आसवानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,इन्द्र विधानी एवं अन्य ने राहुल ठावारानी की सेवाओ को नमन करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्धायु जीवन की कामना की है।राहुल ठावरानी के लिए राजावीर दरबार में प्रार्थना की गई।

+