कालीचरणदास खण्डेलवाल के नेतृत्व में श्री कल्याण भगवान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

अजमेर 10 जून 2026,श्री कल्याण भगवान मन्दिर ज्ञान विहार काॅलोनी में संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा।वृन्दावन के कथावाचक परम पूज्य आचार्य डा.संजय कृष्ण सलिल जी महाराज के मुखारविन्द से मंगलवार 16 जून से सोमवार 22 जून तक सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जायेगा।श्री आनन्द गोपाल गौ शाला के कोषाध्यक्ष इन्दर चन्द पोखरना ने सेाशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदन करते हुए बताया है कि कथा का आयोजन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक व श्री आनन्द गोपाल गौ शाला गोपाल कुण्ड मन्दिर बडी नागफनी बोराज रोड के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल कोडिया और अजमेर टावर के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सलाहकार नरेन्द्र कुमार खण्डेलवाल और समस्त खण्डेलवाल परिवार के संयोजन में किया जायेगा।रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कथा श्री कल्याण भगवान मन्दिर ज्ञान विहार काॅलोनी में सोलह जून मंगलवार से सोमवार 22 जून तक प्रतिदिन दोपहर 04 बजे से सांयकाल 07 बजे तक आयोजन किया जायेगा।लालवानी ने बताया कि कथा का शुभारम्भ 16 जून मंगलवार को कलश यात्रा से होगा और प्रथम दिवस श्रीराम यात्रा,भागवत महिमा,कुती स्तुति एवं भीष्म स्तुति का श्रवण करवाया जायेगा।

+