पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्याक्रम का आयोजन हुआ, समस्त सन्तो महापुरूषो को किया नमन
अजमेर 09 जून 2026, पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में प्रत्येक मंगलवार को आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाता है।सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में विश्व के समस्त सन्तो महापुरूषो को नमन भी किया जाता है।सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में लंगर प्रसादी का श्रद्वालुओ को जमीन पर सबको एक साथ बैठाकर भोजन खिलाने का उद्वेश्य गुरू नानक देव जी का संदेश छोटे बडे का भेद समाप्त करने के उद्वश्य से किया जाता है।सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी व कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि पुरषोत्तम अधिक मास में मंगलवार 09 जून को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में मनोज झामनानी एवं उनकी मण्डली के वासु भगत आकाश भगत एवं मण्डली के तत्वावधान में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके पश्चात आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष नारी भाई देवानी ने श्रद्वालुओ से अपील की है कि आम भण्डारे में सहयोग करने वाले रसद सामग्री अथवा नकद राशि का सहयोग मण्डल के सचिव शंकर छततानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी का ेकरने की अपील की गई है।महासचिव रमेश लालवानी और इन्द्र विधानी ने बताया कि रसद सामग्री का भी सहयोग किया जा सकता हे सामग्र सिन्धी मण्डल के सेवादारी दल के सदस्य आपके बताये हुए स्थल से ले जायेंगे।भगवान हरवानी,महेश वरलानी,सौरभ जेठवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी,बच्चू हरवानी,दौलतराम खुशलानी, प्रकाश अगन छबलानी,शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी आदि ने अपनी सेवाऐं प्रदान की।पल्लव प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का समापन्न किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 55
