सुभाष नगर अंडरपास में जलभराव निकासी व गड्ढों की मरम्मत में सरदार भजन सिंह की सेवा, ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से जनता परेशान
अजमेर 09 जून 2026, सुभाष नगर रेल्वे अण्डर पास में पानी भर जाने साथ ही उसमें पास ही के खाली पडे भूखण्ड में भरा हुआ पानी रिसकर निरन्तर अण्डर पास में आने की समस्या का स्थाई समाधान करने की नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन,सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,अजयमेरू सेवा समिति और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियो ने स्थाई समाधान करवाने की जिलाधीश लोक बंधु से और अन्य सम्बंधितो से मांग की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन के जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के सरदार भजन सिंह ने पिछले दिनो अण्डर पास में पानी भर जाने का अपने स्तर पर प्रयास करके पानी खाली करवाया।सरदार भजन सिंह ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि अण्डर पास में बडे बडे खडडों को भी सरदार भजन सिंह ने टीम के साथ मिलकर रात्रि में दुरूस्त करने की कार्यवाही कर दी है।लालवानी ने बताया कि अब नागरिको को आवागमन में सुविधा हो रही है।सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन सैनी,हरीश गर्ग ,अयूब खान,भागचन्द सेन,रामपाल सेन, भगवान सिंह गुर्जर,सरदार जसपाल सिंह सलूजा,आनन्द भडाना सहित अन्य ने रेल्वे ओवर ब्रिज के कार्य को शीध्र से शीध्र पूरा करवाने की जिला मैजिस्ट्रेट लोक बंधु एवं अन्य सम्बंधितो से मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 51
