सिन्धी प्रतिनिधी मण्डल ने अमित शाह से सांसद शंकर लालवानी को मंत्रिमण्डलमें सम्मिलित करने की पूज्य सिन्धी पंचायत प्रमुख मुखियो ने रखी मांग

अजमेर 09 जून 2026, सिंधी समाज के प्रमुखों मुखियों ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करके मांग की है कि सिन्धी समाज के एक मात्र लाखो मतो से इन्दोर लोकसभा सीट से विजयी लोकसभा सदस्य शंकर लाल लालवानी के पुनः लोक सभा चुनाव में सांसद चुने जाने पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुखो मुखियों ने भारत के गृह मंत्री शंकर लालवानी को मंत्री मण्डल में सम्मलित किये जाने की मांग की है।प्रमुख मुखी महन्त टहलगिरी गोस्वामी,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,किशोर टेकवानी,राजेश झूरानी,भगवान वरलानी,गोविन्द लालवानी,मंधाराम भिरयानी,तेजभान आसवानी,हरीश अगनानी,होतचन्द सीरनानी,शंकर छत्तानी,जयकिशन वतवानी,अनिल आडवानी,दीपक नवलानी,विजय खेमानी,रमेश मूरजानी,राजू भक्तानी सहित अन्य ने बताया कि सिन्धी समाज के अखिल भारतीय स्तर पर वर्तमान में एक मात्र सांसद इन्दौर के शंकर लालवानी ही है जो कि लाखो मतो से द्वितीय बार विजयी हुए है।सिन्धी समाज के प्रमुखो मुखियो ने बताया है कि देश के विकास में और विदेशी मुद्रा अर्जित करने में भी सिन्धी समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है।सिन्धी समाज हमेशा से ही देश हित के लिए अपना योगदान करता रहता है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पिछले अनेक वर्षाे से शंकर लालवानी द्वारा गणतंत्री दिवस पर सिन्धी झांकी सम्मलित करने,सिन्धी चैनल,यूनिवर्सिटी सहित अनेक अन्य मांगे शंकर लालवानी द्वारा केन्द्र सरकार से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से इन्दौर के लोकसभा सदस्य शंकर लालवानी द्वारा की जा रही है।इसलिए शंकर लालवानी को केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में उचित स्थान प्रदान करके मंत्रिमण्डल में सम्मलित करने की मांग की है।रमेश्ज्ञ लालवानी ने बताया कि लालवानी की मांग पर अगामी गणतंत्र दिवस पर सिन्धी झांकी आजादी के 76 वर्ष पश्चात सम्मलित करने का आश्वान प्रदान किया गया है।सिन्धी समाज ने अमित शाह और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

+