मुस्लिम एकता मंच के गौ माता को राष्ट्रीय पशु आन्दोलन को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ का समर्थना श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी महेन्द्र बंसल व रमेश लालवानी के नेतृत्व में होगे सम्मलित

अजमेर 09 जून 2026, अजमेर जिले की मुस्लिम पंचायतो और बिरादरियो के द्वारा गठित मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में चलाये जा रहे गौ माता को राष्ट्रीय पशु धोषित करवाने के आन्दोलन को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुखो के द्वारा समर्थना प्रदान करके आगामी शुक्रवार 12 जून को दोपहर 02.30 बजे से सुफी सन्त ख्वाजा गरीब नवाज की मुख्य दरगाह से दोपहर में आयोजित की जाने वाली रैली में महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में सम्मलित होने का निर्णय लिया गया है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि उपरोक्त निर्णय देहली गेट स्थित मेहन्दी गेस्ट हाउस में लिया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी,कशोर टेकवानी,किशन पारीक,आशीष शर्मा,किशन छबलानी,प्रकाश लालवानी,ठाकुर प्रसाद,प्रशान्त शर्मा,पवन बंसल,चितलेश बंसल,गोविन्द लालवानी,सरदार भजन सिंह,साहिल टेकचन्दानी,सुरेश तम्बोली,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,कमलेश हेमनानी सहित अन्य ने महासंघ के समस्त पदाधिकारियों को शुक्रवार की दरगाह बाजार से आयोजित रैली में सम्मलित होने की अपील की है।

+