श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ द्वारा प्रशान्त शर्मा देहली गेट क्षेत्र के सर्व सम्मति से प्रतिनिधी हुए नियुक्त,

अजमेर 09 जून 2026, व्यापारियों के सबसे बडे और गैर राजनीतिक संगठन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के द्वारा महासंघ के विधी सलाहकार एडवोकेट मयंक तिवारी की अनुशंसा पर देहली गेट व्यापारिक क्षेत्र देहली गेट पुलिस चैकी से लौगिया मार्ग,फायर ब्रिगेड रैन बसेरा साईड,कमला बावडी मार्ग,सोभराज होटल तक के क्षेत्र के व्यापारिक क्षेत्र के लिए प्रशान्त शर्मा को सर्व सम्मति से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ का सर्वसम्मति से मेहन्दी गेस्ट हाउस में इस आशय की मीटिंग में सर्वसम्मति rसे प्रतिनिधी बनाया गया।महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने महासंघ की गैर राजनीतिक व छोटे बडे व्यापारियो के हितो के लिए क्षेत्रवार समस्या समाधान की जानकारी प्रदान की।सर्व सम्मति से बनाये गये देहली गेट व्यापारिक क्षेत्र के नवनियुक्त महासंघ के प्रतिनिधि प्रशान्त शर्मा ने महासंघ के प्रमुखो के मार्गदर्शन में व्यापारियो के सहयोग से कार्य करने की बात कही।एडवोकेट मयंक तिवारी ने अपने उदबोधन में सबको साथ लेकर चलने और व्यापारियो की समस्याओ का समाधान करने की बात कही।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी,एडवोकेट मयंक तिवारी,शराफत हुसैन घोसी,विशाल दाधीच,विजय तम्बोली,राहुल सतवानी,पवन गौड,कन्हेया लाल,सूरज सत्यानी,शेखर,राजेन्द्र सिंह बारून,हितेश सोनी,अजय जैन,कन्हैया लाल भोजवानी, पवन बंसल,रोहित तम्बोली,अमित सिंधल,चितलेश बंसल सहित अन्य का प्रशान्त शर्मा के कर कमलो से माल्यार्पण करके अभिननदन किया गया।प्रशान्त शर्मा ने महासंघ के महेन्द्र बंसल,रमेश लालवानी,मयंक तिवारी और अन्य का आभार व्यक्त किया।

+