मध्यप्रदेश के उज्जैन में बोरवेल के अंदर 22 घंटे तक तड़पने के बाद 3 साल के मासूम की सांसें थम गईं
अब्दुल कादर उज्जैन 10 अप्रैल,मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर के ग्राम झलारिया में गिरे मासूम बच्चा 3 वर्ष भागीरथ देवनी की प्रशासन ने 22 घंटे के रेस्कयू कर बाहर निकला बच्चा मृत अवस्था में मिला बोरिंग निगल गया मासूम भागीरथ की जिंदगी को उज्जैन बोरवेल के अंदर 22 घंटे तक तड़पने के बाद 3 साल के मासूम की सांसें थम गईं प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन बचाया न जा सका चिकित्सकों ने परीक्षण उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया है। शुक्रवार दोपहर में बच्चे का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें बच्चा धुंधला सा दिख रहा था। उसका सिर और हाथ दिख रहे थे, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। हालांकि परिजन से लेकर मौके पर मौजूद तमाम लोगों को एक उम्मीद बंधी थी, कि शायद उसकी सांसे चल रही हों। इसी आस में तमाम लोग कैसे भी उसे बोरवेल से निकालने में जुटे थे। लेकिन जब वह बाहर आया तो सबकी उम्मीदे टूट गईं। वह बेजान बाहर निकला था। लगातार 22 घंटे चलता रहा रेस्क्यू गुरुवार शाम करीब 7.30 बोरवेल में गिरा था मासूम मां ने उसे बोरवेल में गिरते देख लिया था 3 साल के भागीरथ को निकालने प्रयास किए गए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें प्रयास करती रहीं करीब 22 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन समानांतर गड्ढा भी खोदने का प्रयास किया गया मासूम जब बाहर आया तो थम चुकीं थी सांसे
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 11 April 2026
- Total Views:- 22
