कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक राहुल सुमन छाबड़ा को सर्वधर्म समाज ने किया नमन
अजमेर 09 जून 2026, बौद्व मठठ गौतम नगर में महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियो ने बौद्व मठठ की सचिव श्रीमती सोनी राहुल और सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में दीप प्रज्जवलित करके सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।बौद्व मठठ के अध्यक्ष और महाबोद्वि विद्यालय के निदेशक गुणवन्त राहुल ने सर्वधर्म प्रतिनिधियों का माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया और खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।गुणवन्त राहुल ने इस अवसर पर बताया कि सर्वधर्म मैत्री संघ की भी स्थापना बौद्वाचार्य राहुल सुमन छाबडा ने करते हुए सबके मंगल की कामना की।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राहुल सुमन छाबडा ने बौद्व मठठ की स्थापना 1976 में की थी।लालवानी ने बताया कि राहुल सुमन छाबडा का जन्म 09 जून 1930 को हुआ था।राहुल सुमल छाबडा रेल्वे के बीटीसी में इन्स्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत थे।राहुल के कौमी एकता व भाईचारा कायम रखने के लिए सराहनीय प्रयास किये।इस अवसर पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों सरदार जगजीत सिंह छाबडा,सरदार भजन सिंह,राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास विचारक रमेश लालवानी,श्रीमती अनिता,श्रीमती सुनीता चैधरी,सिद्वार्थ गौड,आरव लालवानी,श्रीमती सोनी राहुल,राकेश राजोरिया,सुश्री प्रेरणा राहुल आदि का माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया गया।सबने मिलकर महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख विश्व शान्ति की प्रार्थना और जल,थल व नभ के साथ साथ दसो दशाओ के प्राणियो के मंगल की कामना करते हुए हरियाली व खुशहाली की प्रार्थना की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 09 June 2026
- Total Views:- 54
